मनचले का विडियों वायरल,छेड़छाड़ के बाद की फायरिंग

सीतापुर— उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां लगातार एनकाउंटर कर बदमाशों के हौसले पस्त किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं से हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला सीतापुर का है जहां छात्रा से छेड़छाड़ का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल वाइरल होने वाला ये वीडियो शहर कोतवाली के लोहरबाग इलाके के मां अम्बे गेस्ट हाउस और भाजपा विधायक राकेश राठौर के आवास के बीच से गुजरने वाली गली का है। सूत्रों की माने तो लड़की कोचिंग के लिए आई थी जैसे ही लड़की कोचिंग से निकली पीछे की

Written By :

admin

Updated

February 5, 2018

सीतापुर— उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां लगातार एनकाउंटर कर बदमाशों के हौसले पस्त किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं से हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला सीतापुर का है जहां छात्रा से छेड़छाड़ का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल वाइरल होने वाला ये वीडियो शहर कोतवाली के लोहरबाग इलाके के मां अम्बे गेस्ट हाउस और भाजपा विधायक राकेश राठौर के आवास के बीच से गुजरने वाली गली का है। सूत्रों की माने तो लड़की कोचिंग के लिए आई थी जैसे ही लड़की कोचिंग से निकली पीछे की तरफ अपने साथी के साथ मौजूद मनचला दबंगई के साथ चलती सड़क पर लड़की के साथ छेड़खानी करता है। 

लड़की घबरा कर कोचिंग के भीतर चली जाती है,तभी वहां से गुजर रहा एक पुलिस कर्मी जब इसका विरोध करता है तो पहले तो मनचला सिपाही के साथ बहस करता दिखाई देता है फिर आपने तमंचे से  एक हवाई फायर करता हुआ वापस उसी गली में निकल जाता है जहां से वो आया था हालांकि इसी बीच उसका साथी वहां से गायब हो जाता है। इस वीडियो के बाद पुलिस का कहना है कि ऐसी जानकारी तो सामने आई। लेकिन साफ बताने को कुछ भी तैयार नही है।

(रिपोर्ट-सुमित बाजपेयी,सीतापुर)