कलयुगी बेटे ने पीट-पीट कर मां को किया अधमरा,शिकायत करने पर पुलिस मांग रही खर्चा-पानी

एटा —प्रदेश में सूबे के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ बुजर्ग माता-पिता को अपनों के द्वारा कितना ही सम्मान दिलाने व अपनी यूपी पुलिस को सुधारने के कितने ही जतन किया ना कर ले लेकिन उनकी ये यूपी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है।  एटा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी सगी माँ को मारपीट कर घायल करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। अपनी कोख में नौ महीने तक पालने वाली माँ को ही कलयुगी बेटे ने मारपीट कर घायल कर दिया है। जिसकी शिकायत जब लाचार माँ ने थाने में की तो उन्होंने एक नहीं सुनी और

Written By :

admin

Updated

September 29, 2018

एटा —प्रदेश में सूबे के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ बुजर्ग माता-पिता को अपनों के द्वारा कितना ही सम्मान दिलाने व अपनी यूपी पुलिस को सुधारने के कितने ही जतन किया ना कर ले लेकिन उनकी ये यूपी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। 

एटा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी सगी माँ को मारपीट कर घायल करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। अपनी कोख में नौ महीने तक पालने वाली माँ को ही कलयुगी बेटे ने मारपीट कर घायल कर दिया है। जिसकी शिकायत जब लाचार माँ ने थाने में की तो उन्होंने एक नहीं सुनी और ये कह कर भगा दिया कि खर्चा लेकर आयी हो या नहीं। पीड़ित की माने तो और ये पहला मामला नहीं है ऐसा पहले भी कई बार हो चूका है जब भी वह थाने जाती है तब उसे यही सुनने को मिलता है। फ़िलहाल पुलिस अधीक्षक अपराध ओपी सिंह ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यबाही करने के कडे निर्देश दिए है। 

ये पूरा मामला थाना रिजोर क्षेत्र के गाँव निधौली खुर्द का है जहाँ कलयुगी बेटे ने अपनी ही सगी बूढी माँ को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मेरा रमेश नामक लड़का गुंडा किस्म का व्यक्ति है और अपने साथ गुंडा लोगो को रखता है। और मेरे साथ रोजाना शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। जिससे में बहुत परेशान हूँ। उन्होंने कहा है कि आज सुबह मेरे कलयुगी बेटे ने मुझे लाठी डंडो से जमकर पीटा है जिससे मुझे गंभीर चोटे आयी है। उन्होंने इलाका पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब में आज थाना रिजोर गयी थी तो पुलिस ने मेरी एक नहीं सुनी और मुझसे खर्चा के लिए रुपये मांगे। जिसकी बजह से आज मुझे एसएसपी से अपनी शिकायत करने आना पड़ा है। फ़िलहाल पुलिस अधीक्षक अपराध ने पीड़िता की शिकायत पर इलाका पुलिस को आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यबाही करने के कडे निर्देश दिए है। 

(रिपोर्ट – आर. बी. द्विवेदी, एटा )