विधायक की बेटी साक्षी के बाद अब इस बेटी ने लगाई अपनी जान बचाने की गुहार

बदायूँ — जिले के बिसौली  थाना क्षेत्र के दबतोरी में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी सुरक्षा के लिए एसएसपी से गुहार लगा रही है। क्या है पूरा मामला देखिये इस रिपोर्ट में… दरअसल बदायूँ के  बिसौली की रजनी और हरि प्रकाश जो बदायू के एसएसपी से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही है । इनका कसूर इतना है कि इस प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्ज़ी से शादी कर ली थी। लेकिन अब इनके ही परिवार के लोग इनके जान के दुश्मन बन गए है और इन्हें अपनी जान बचाने के लिए एसएसपी से

Written By :

admin

Updated

July 27, 2019

बदायूँ — जिले के बिसौली  थाना क्षेत्र के दबतोरी में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी सुरक्षा के लिए एसएसपी से गुहार लगा रही है। क्या है पूरा मामला देखिये इस रिपोर्ट में…

दरअसल बदायूँ के  बिसौली की रजनी और हरि प्रकाश जो बदायू के एसएसपी से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही है । इनका कसूर इतना है कि इस प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्ज़ी से शादी कर ली थी। लेकिन अब इनके ही परिवार के लोग इनके जान के दुश्मन बन गए है और इन्हें अपनी जान बचाने के लिए एसएसपी से गुहार लगानी पड़ रही है ।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले बरेली के विधायक पप्पू की बेटी साक्षी ने अपना वीडियो जारी कर अपनी जान बचाने की गुहार लगायी थी जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और बदायूँ के बिसौली का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

जिस ज़माने में चंद्रयान में जाने की बात करते है और सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की योजना चला रही है वहां पर बेटी को बचाने के लिए एसएसपी से गुहार लगनी पड़ रही है ।वही पुरे मामले पर एसएसपी का कहना कि मामले की जानकारी मिली है लड़की को सुरक्षा दी जाएगी। उसको धमकाने वाले के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना,बदायूं)