Video: ग्लेन मैक्सवेल और विराट के बीच हुई टकरार, साथ में बल्लेबाजी करने से किया इनकार

आईपीएल के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पूर्व कप्तान विराट कोहली की वजह से दो बार रन आउट हो चुके हैं। वहीं इस पर नाराजगी जताते हुए ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली से कहा कि वे उनके साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्लेन मैक्सवेल ने विराट के साथ खेलने से किया मना: दरअसल, विराट कोहली और मैक्सवेल की बैटिंग के दौरान दोनों बार विराट ने रन लेने की पहल की थी। लेकिन मैक्सवेल तेजी से नहीं भाग सके और

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

May 6, 2022

आईपीएल के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पूर्व कप्तान विराट कोहली की वजह से दो बार रन आउट हो चुके हैं। वहीं इस पर नाराजगी जताते हुए ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली से कहा कि वे उनके साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्लेन मैक्सवेल ने विराट के साथ खेलने से किया मना:

दरअसल, विराट कोहली और मैक्सवेल की बैटिंग के दौरान दोनों बार विराट ने रन लेने की पहल की थी। लेकिन मैक्सवेल तेजी से नहीं भाग सके और रन आउट हो गए। फिर मैच के बाद मैक्सवेल ने ड्रेसिंग रूम में कहा कि, ‘मैं आपके साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता मैं इतनी तेज रन नहीं दौड़ सकता, तुम बहुत तेज भागते हो, तुम सिंगल और डबल इतनी तेज  ले सकते हो लेकिन मैं नहीं”।इससे ये साफ़ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी है।

वायरल हो रहा वीडियो:

आपको बता दें कि यह वाकया चेन्नई के साथ साथ दिल्ली के खिलाफ भी ऐसे ही विराट  रन आउट हुए थे। कोहली ने हल्का सा शॉट खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े, दूसरे एंड पर खड़े मैक्सवेल ने देखा ललित यादव वहीं खड़े हैं तो उन्होंने रन लेने से मना किया। फिर विराट कोहली को वापस भागना पड़ा और रन आउट हो गए। वहीं इन दोनों की बातचीत का रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वीडियो अपनी वेबसाइट पर गुरुवार को अपलोड किया है।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)