UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 76,184 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो उम्मीदवार 9 और 10 जून 2026 को लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देख सकते हैं।
UP Police Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देखने या डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें…..
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
फिर वेबसाइट के होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद, ‘UP पुलिस रिक्रूटमेंट रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आखिर में, इसका प्रिंटआउट ले लें।
DV और PST कब होंगे
बोर्ड के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त, 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है। परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UP पुलिस फिजिकल टेस्ट कब होगा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) सितंबर 2026 में आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए समय-समय पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
कब आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा
बता दें कि यूपी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून, 2026 को कुल छह शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों से आंसर की (उत्तर कुंजी) के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं। विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया। चूंकि परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी, इसलिए सभी उम्मीदवारों के अंकों के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये यूपी पुलिस में कुल 32,679 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 21,92,236 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज की थी। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 76,184 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

