मोदी कैबिनेट के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, NDA से भी तोड़ा नाता

नई दिल्ली– 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ मोदी कैबिनेट में NDA सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया है।  कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर सके। पीएम मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया। हमें आश्वासन मिले लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहार में जातीय मतगणना की बात कही

Written By :

admin

Updated

December 10, 2018

नई दिल्ली– 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ मोदी कैबिनेट में NDA सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया है। 

कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर सके। पीएम मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया। हमें आश्वासन मिले लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहार में जातीय मतगणना की बात कही गई थी लेकिन जातीय मतगणना की रिपोर्ट नहीं आई।

आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से काफी समय से नाराज चल रहे थे। केंद्रीय कैबिनेट और एनडीए से अलग होने के ऐलान के साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार को लगा था कि इस सरकार के आने पर अच्छे दिन आएंगे, लेकिन स्थिति नहीं बदली। ओबीसी और पिछड़ी जातियों के हक मारे गए, नौकरियों में भी इसका असर पड़ा। बिहार अभी भी वहीं है जहां यह पहले था। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया गया था।