UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश से हुई भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की गई जान

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए आई तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से भारी तबाही मची। इसके चलते, राज्य के अलग-अलग ज़िलों में पेड़ गिरने, दीवारें ढहने और बिजली गिरने की घटनाओं में 100 से लोगों से ज्यादा जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। तेज आंधी-तूफान की वजह से कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से रेल और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। UP Weather Update: 24 में मिलेगा मुआवजा इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खराब मौसम के कारण हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

Written By :

SK Sharma

Updated

May 14, 2026

Uttar-Pradesh-

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए आई तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से भारी तबाही मची। इसके चलते, राज्य के अलग-अलग ज़िलों में पेड़ गिरने, दीवारें ढहने और बिजली गिरने की घटनाओं में 100 से लोगों से ज्यादा जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। तेज आंधी-तूफान की वजह से कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से रेल और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही।

UP Weather Update: 24 में मिलेगा मुआवजा

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खराब मौसम के कारण हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवज़ा देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीड़ितों तक राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। UP में भारी बारिश, तूफ़ान और बिजली गिरने से हुई जान-माल और पशुधन की हानि का संज्ञान लेते हुए, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने सभी ज़िलों के ज़िलाधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित स्थलों का दौरा करें और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस कार्य को पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CM योगी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को नुकसान का सर्वेक्षण करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। सर्वेक्षण के बाद, नुकसान का आकलन पूरा करने और तुरंत मुआवज़ा वितरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ज़िलावार मृतकों की संख्या

रिपोर्ट के अनुसार, आंधी-बारिश कारण प्रयागराज में 21, भदोही में 18, मिर्ज़ापुर में 15, प्रतापगढ़ में 4, फ़तेहपुर में 10, सीतापुर, रायबरेली और चंदौली में 2-2, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में 2-2, बरेली में 4, उन्नाव और बदायूं में 6-6, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुर में 1-1 व्यक्ति की जान चली गई।

लखनऊ समेत कई ज़िलों में चेतावनी जारी

हाल ही में हुई बारिश और तेज़ हवाओं से जहां भीषण गर्मी से काफ़ी राहत मिली थी, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ समेत 30 से ज़्यादा ज़िलों में अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मंगलवार को कई ज़िलों में आंधी, बिजली कड़कने और बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे चला गया था, हालांकि, बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म ज़िला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले एक हफ़्ते तक राज्य में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

UP Weather Update: अगले 5 दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम

15 मई: पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। आसमान साफ रहेगा। पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
16 मई: आसमान साफ रहेगा और तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी। रात में भी गर्मी का एहसास होगा। कुछ इलाकों में लू चलेगी।
17 मई: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
18 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। लू चलने से गर्मी बढ़ेगी।
19 मई: पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। लू चलने के आसार हैं। ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री पार करेगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)