UP Weather : लखनऊ समेत यूपी के 30 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण अगले दो दिनों तक राजधानी लखनऊ समेत के प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर उन लोगों को जो यात्रा करने या बाहर जाने की योजना बना रहे हैं। Lucknow Weather: लखनऊ में खूब होगी बारिश लखनऊ में भी बादल जमकर बरसेंगे। राजधानी लखनऊ में अगले दो दिन तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके

Written By :

SK Sharma

Updated

August 3, 2025

Lucknow Weather

UP Weather: यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण अगले दो दिनों तक राजधानी लखनऊ समेत के प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर उन लोगों को जो यात्रा करने या बाहर जाने की योजना बना रहे हैं।

Lucknow Weather: लखनऊ में खूब होगी बारिश

लखनऊ में भी बादल जमकर बरसेंगे। राजधानी लखनऊ में अगले दो दिन तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा, 40 से ज़्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 16 घंटों में प्रयागराज समेत 71 जिलों में अचानक तेज हवाएं चलने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

UP Weather: इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आने वाले 48 घंटों में राजधानी लखनऊ, कासगंज, आज़मगढ़, मऊ, अम्बेडकर नगर, सी, कानपुर ग्रामीण, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराईच, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बागोंदा, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, श्रावस्ती, चित्रकूट, महोबा, बांदा, गाज़ीपुर, बलिया, हमीरपुर, फ़तेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर, झांसी, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, मथुरा में गरज के साथ बारिश होगी। इसके अलावा पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी, बरेली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)