सीनियर अफसर ने दारोगा को बनाया मुर्गा, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक…

दारोगा के इस अपमान पर पुलिस विभाग के कर्मी गुस्से में हैं. इस मामले की जांच की मांग और दोषी एसडीओ पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. बताया जा रहा है कि एसडीओ मथुरा में भी तैनाती...

Written By :

SK Sharma

Updated

November 18, 2020

प्रदेश में एक अधिकारी की शर्मनाक करतूत सामने आई के बाद मामले तूल पकड़ लिया है. दरअसल निरीक्षण के दौरान एसडीओ साहब इतना भड़के गए की दारोगा को सबके सामने ही मुर्गा बना दिया. जबकि अधिकारी का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने दारोगा से उठक-बैठक कराया और गंदी-गंदी गालियां भी दी.

ये भी पढ़ें..शर्मनाकः दलित किशोरी के साथ Toilet में घुसकर गैंगरेप,पुलिस ने थाने से भगाया !

निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी की शर्मनाक करतूत

बता दें कि यह हैरान करने वाला मामला यूपी के पीलीभीत का है. बताया जा रहा है कि एसडीओ ने वन विभाग में पीलीभीत में तैनात एसडीओ हेमंत कुमार सेठ सामाजिक वानिकी प्रभाग पीलीभीत में पूरनपुर रेंज के निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान ही वन दारोगा बाबूराम पर भड़क गए.

एसडीएम ने किया वर्दी का अपमान…

जिसके बाद वर्दी में तैनात दारोगा बाबूराम को मुर्गा बनाया और उठक -बैठक कराया. इस दौरान विभाग के कई कर्मी भी मौजूद थे. हालांकि अधिकारी की इस नराज दारोगा ने उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ की जिला शाखा को लिखित रूप में शिकायत की. जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया है. घटना चार दिन पहले की है. मामला सामने आने के बाद कर्मचारी अधिकारी पर भड़के हुए हैं.

दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज..

वहीं दारोगा के इस अपमान पर पुलिस विभाग के कर्मी गुस्से में हैं. इस मामले की जांच की मांग और दोषी एसडीओ पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. बताया जा रहा है कि एसडीओ मथुरा में भी तैनाती के दौरान अक्सर कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करते थे.

वही, संघ ने कहा कि वर्दी का अपमान किसी कर्मचारी का नहीं बल्कि राज्य और उसके प्रतीकों का अपमान है. उनपर राजद्रोह के तहत कार्यवाई होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें..प्रदेश में देर रात 4 सीनियर IPS अफसरों का तबादला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )