यूपी पुलिस की गुंडई, भाजपा नगर उपाध्यक्ष को पीटने के बाद कालर पकड़ ले गये चौकी

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद की पुलिस अब गुंडई पर उतारू हो गयी है। फ्री में खाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के फ़तेहगढ़ नगर मंडल के उपाध्यक्ष के साथ दरोगा ने कालर पकड़कर अभद्रता और मारपीट कर दी। जब वह अपने भाई की मदद के लिए चौकी गया था। सूचना पर कई बीजेपी नेता मौके पर पंहुचे और जमकर हंगामा करने के साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है । कोतवाली फतेहगढ़ की कर्नलगंज चौकी के निकट फ़तेहगढ़ के नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार के भाई सौरभ कटियार का कटियार होटल है। सौरभ

Written By :

admin

Updated

October 13, 2018

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद की पुलिस अब गुंडई पर उतारू हो गयी है। फ्री में खाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के फ़तेहगढ़ नगर मंडल के उपाध्यक्ष के साथ दरोगा ने कालर पकड़कर अभद्रता और मारपीट कर दी। जब वह अपने भाई की मदद के लिए चौकी गया था।

सूचना पर कई बीजेपी नेता मौके पर पंहुचे और जमकर हंगामा करने के साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है । कोतवाली फतेहगढ़ की कर्नलगंज चौकी के निकट फ़तेहगढ़ के नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार के भाई सौरभ कटियार का कटियार होटल है। सौरभ का आरोप है कि उसके होटल पर चौकी पर तैनात सिपाही विनीत यादव खाना खाता है जिसका 3000 हजार रूपये ऊधार हो गया था। तगादा करने के चलते सिपाही उससे खुन्नस मानने लगा है। वह चौकी के सामने से गुजर रहा था। उसी समय सिपाही विनीत यादव के साथ रहने वाला निजी दलाल युवक आशीष यादव उससे विवाद करने लगा। सिपाही भी आशीष की मदद के लिए आ गया। आरोप है की दोनों ने सौरभ के साथ मारपीट कर दी।सिपाही ने दरोगा को फोन पर बुला लिया। उसी दौरान चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी आ गये। बिना किसी जानकारी के चौकी इंचार्ज ने सौरभ कटियार के भाई नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार को कालर पकड़कर घसीटा और चौकी के भीतर ले गये।

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने चौकी के बाहर धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान शिवम दुबे व रामवीर चौहान की दरोगा से कहा-सुनी हो गयी। कर्नलगंज पुलिस चौकी पर सिपाही विनीत यादव ने अपने साथ एक प्राइवेट युवक को लगा रखा है जो कि सिपाही के सामने चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर कागजो को देखता है वही सिपाही उसके सामने बैठा रहता है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)