यूपी पुलिस के सिपाही ने भाजपा, RSS व मोदी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी

फर्रुखाबाद–थाना मऊ दरवाजा के तैनात सिपाही धर्मेंद्र कुमार ने अपनी फेसबुक पर अमित शाह व प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पहले पोस्ट डाली। उसके बाद उसने एक पोस्टर भाजपा RSS और जनता के खिलाफ पोस्ट किया।  उसी फेसबुक से जुड़े भाजपा नेताओं ने उस सिपाही कई बार कहा कि अभद्र टिप्पणी की पोस्ट को हटा दे, लेकिन उस सिपाही ने अपने द्वारा की गई पोस्ट को नही हटाया। जिससे नाराज भाजपा एकजुट होकर फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान के साथ एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा को उस सिपाही के खिलाफ ज्ञापन दिया है। जिसमे उस सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की

Written By :

admin

Updated

December 19, 2018

फर्रुखाबाद–थाना मऊ दरवाजा के तैनात सिपाही धर्मेंद्र कुमार ने अपनी फेसबुक पर अमित शाह व प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पहले पोस्ट डाली। उसके बाद उसने एक पोस्टर भाजपा RSS और जनता के खिलाफ पोस्ट किया। 

उसी फेसबुक से जुड़े भाजपा नेताओं ने उस सिपाही कई बार कहा कि अभद्र टिप्पणी की पोस्ट को हटा दे, लेकिन उस सिपाही ने अपने द्वारा की गई पोस्ट को नही हटाया। जिससे नाराज भाजपा एकजुट होकर फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान के साथ एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा को उस सिपाही के खिलाफ ज्ञापन दिया है। जिसमे उस सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।एसपी ने इस मामले की जांच सीओ अमृतपुर को सौंपी है।नगर अध्यक्ष ने बताया कि एसपी ने अस्वाशन दिया है कि उस सिपाही के खिलाफ जांच कर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )