यूपी पुलिस ने इस पर लगाया गुंडा एक्ट, आरोपी को देख हैरान हुए जज

श्रावस्ती– वैसे तो यूपी पुलिस के आए दिन कुछ न कुछ का कारनामे सामने आते रहते है। लेकिन इस बार एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिससे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जिले के गांव निबिहनपुरवा के रहने वाले विद्याराम के तीन साल के बेटे पर गिलौला पुलिस थाने में पहले एससी एसटी/एक्ट लगाया और फिर उसके ऊपर गुंडा एक्ट लगाकर न्यायालय में पेश होने का फरमान भेजा है।  तीन साल के मासूम पर लगाया गुंडा एक्ट यूपी पुलिस के फरमान पर जब विद्या राम अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर कोर्ट पहुंचे तो हड़कंप मच गया।

Written By :

admin

Updated

May 30, 2018

श्रावस्ती– वैसे तो यूपी पुलिस के आए दिन कुछ न कुछ का कारनामे सामने आते रहते है। लेकिन इस बार एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिससे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।

जिले के गांव निबिहनपुरवा के रहने वाले विद्याराम के तीन साल के बेटे पर गिलौला पुलिस थाने में पहले एससी एसटी/एक्ट लगाया और फिर उसके ऊपर गुंडा एक्ट लगाकर न्यायालय में पेश होने का फरमान भेजा है। 

तीन साल के मासूम पर लगाया गुंडा एक्ट

यूपी पुलिस के फरमान पर जब विद्या राम अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर कोर्ट पहुंचे तो हड़कंप मच गया। बच्चे  को देखकर जज भी हैरान रह गए, और पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि बिना जांच पड़ताल किए कैसे तीन साल के बच्चे पर गुंडा एक्ट लगाया गया।

up police

इस मामले में अब पुलिस कह रही है कि इस गलती को तुरंत सुधारा जा रहा है, बता दें सुप्रीम कोर्ट खुद कह चुका है कि एससी/एसटी मामले में बिना जांच किए मामला न दर्ज किया जाए।