यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा

UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23 अगस्त को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के पहले दिन परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 (UP Police Constable Recruitment Exam) तक आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले फरवरी में आयोजित की गई थी। लेकिन यूपी पुलिस पेपर लीक होने

Written By :

SK Sharma

Updated

August 20, 2024

UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23 अगस्त को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के पहले दिन परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 (UP Police Constable Recruitment Exam) तक आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले फरवरी में आयोजित की गई थी। लेकिन यूपी पुलिस पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। यूपी पुलिस परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरती जाएगी। इसलिए यूपी पुलिस एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। जानिए कैसे और कहां से डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड।

UP Police Admit Card 2024: 60244 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि यूपी पुलिस परीक्षा के जरिए 60244 रिक्त पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 45 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप इस डायरेक्ट Link का इस्तेमाल कर सकते हैं-
https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट अपको आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर मिल जाएंगी।

कैसे डाउनलोड करें UP Police Constable Admit Card ?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें….

  • उत्तर प्रदेश पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां पूछे गए लॉगिन डिटेल्स को भरे।
  • इस प्रक्रिया के बाद यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा।
  • इसके बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 23 अगस्त 2024 यानी परीक्षा के दिन के लिए सभी पृष्ठों का प्रिंटआउट निकाल लें।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)