पूर्व IAS अधिकारी Navneet Sehgal बने प्रसार भारती के चेयरमैन

उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी (IAS) नवनीत सहगल को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। सहगल का यह कार्यकाल 3 साल का होगा।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 16, 2024

Navneet Sehgal, नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी (IAS) नवनीत सहगल को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। सहगल का यह कार्यकाल 3 साल का होगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि चयन समिति के अध्यक्ष की अनुशंसा पर नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद पिछले चार साल से खाली पड़ा था। वह अब सूर्य प्रकाश का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल फरवरी 2020 में समाप्त हो गया।

बता दें कि 1988 बैच के IAS अधिकारी नवनीत सहगल का उत्तर प्रदेश बसपा-सपा हो या बीजेपी सभी सरकारों में उनका बड़ा रुतबा रहा है। नवनीत सहगल बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती के सचिव थे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की सपा और भाजपा सरकार में भी अहम भूमिका निभाई। सहगल पास कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव है। वह पिछले साल ही प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। जिसके बाद अब उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

सभी सरकारों के चहेते अफसर

नवनीत सहगल मूल रूप से फरीदकोट के रहने वाले हैं, उनके पिता हरियाणा में नौकरी करते थे, इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा अंबाला से हुई। वह शुरू से ही सिविल सर्विसेज में जाना चाहते थे। साल 2002 में सपा-बसपा गठबंधन सरकार के दौरान मायावती ने नवनीत सहगल को लखनऊ का डीएम बनाया था।

इसके बाद 2003 में मायावती की सरकार जाने के बाद भी वह सपा सरकार में अपने पद पर बने रहे। इसके बाद कई सरकार आई गईं लेकिन नवनीत सहगल पर इसका असर नहीं पड़ा। वह सभी सरकारों ( बसपा, सपा और बीजेपी ) के वो चहेते अफसर बने रहें।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)