UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बनी भाजपा की सरकार, गोरखपुर से सीएम योगी ने लहराया जीत का परचम

उत्तर प्रदेश समेत गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड में हुए चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। कुछ ही देर में यूपी 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम जल्द ही सबके सामने होगा। वहीं राजनीतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सात चरणों में हुए यूपी की विधानसभा चुनाव  के नतीजों पर जनता सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। गोरखपुर से सीएम योगी की बड़ी जीत: उत्तर प्रदेश चुनाव नतीजों को देखते हुए भाजपा एक

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

March 10, 2022

उत्तर प्रदेश समेत गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड में हुए चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। कुछ ही देर में यूपी 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम जल्द ही सबके सामने होगा। वहीं राजनीतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सात चरणों में हुए यूपी की विधानसभा चुनाव  के नतीजों पर जनता सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

गोरखपुर से सीएम योगी की बड़ी जीत:

उत्तर प्रदेश चुनाव नतीजों को देखते हुए भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। वहीं गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस विधानसभा चुनाव  में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को जनता ने एक बार फिर अपना मत देकर सत्ता में वापसी के लिए मुहर लगा दी है। वहीं 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख लोगों ने जनता ने वोट किया था। जिसकी वजह से भाजपा ने जीत हासिल करने के बाद योगी को सीएम बनाने का फैसला लिया था। लेकिन इस बार UP के लिए YOGI को जनता ने बहुत उपयोगी (UPYOGI) मानकर वोट किया है। वहीं यूपी की जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल है।

नोएडा की सीट से भाजपा ने हासिल की बड़ी जीत:

उत्तर प्रदेश में भाजपा नोएडा विधानसभा सीट से प्रत्याशी पंकज सिंह ने एक लाख 79 हजार 500 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है।  इस सीट पर पंकज सिंह ने सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी को हराया है। वहीं राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा विधानसभा सीट को राजनीतिक लिहाज से वीआईपी सीट माना जाता है। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी की इस बड़ी जीत को लेकर नोएडा में उत्साहित कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जश्न मना रहे हैं।

 

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)