यूपीः DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग के बड़े अफसर डीआईजी (DIG) चंद्र प्रकाश की पत्नी ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।

Written By :

SK Sharma

Updated

October 24, 2020

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग के बड़े अफसर डीआईजी (DIG) चंद्र प्रकाश की पत्नी ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..सरकार ने 87 हजार कांस्टेबलों को दिया बड़ा झटका…

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में डीआईजी (DIG) की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास फांसी लगाई। हालांकि डीआईजी की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

बता दें कि डीआईजी चंद्र प्रकाश हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती की सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में बतौर सदस्य हैं। डीआईजी चंद्र प्रकाश उन्नाव में तैनात हैं।

ये भी पढ़ें..महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकतें करता था इंस्पेक्टर, न्याय के लिए अफसरों के काट रही चक्कर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )