यूपीः डिप्टी CMO का होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

शहर के डिप्टी CMO सुनील कुमार सिंह का सोमवार सुबह होटल में शव मिला है। होटल के कमरे में शव बेडशीड से बने हुए फंदे पर लटका हुआ था। सबसे पहले होटल कर्मचारियों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Written By :

SK Sharma

Updated

April 24, 2023

शहर के डिप्टी CMO सुनील कुमार सिंह का सोमवार सुबह होटल में शव मिला है। होटल के कमरे में शव बेडशीड से बने हुए फंदे पर लटका हुआ था। सबसे पहले होटल कर्मचारियों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुनील कुमार सिंह का 8 महीने पहले मिर्जापुर से प्रयागराज ट्रांसफर हुआ था। वह सीएमओ ऑफिस में तैनात थे और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। सिविल लाइंस स्थित विट्‌ठल होटल में उन्होंने एक कमरा ले रखा था। 8 महीने यहीं रह रहे थे। सोमवार सुबह उसी कमरे में उनका शव मिला है।

ये भी पढ़ें..UP Board Result 2023 : खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, कल जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के रहने वाले थे। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है। पुलिस का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। होटल में डीएम संजय कुमार खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम और पुलिस टीम से केस को वर्कआउट करने के बारे में बात की। स्वास्थ्य विभाग में उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि प्रयागराज पोस्टिंग से पहले उनकी तैनाती मिर्जापुर में थी। अगस्त 2022 में प्रयागराज पोस्ट हुए थे। चूंकि ये होटल सीएमओ कार्यालय से सिर्फ 4 किमी. दूर था। इसलिए यहीं पर रहने लगे थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो काफी मिलनसार थे। किसी से उनका विवाद नहीं था।

UP deputy chief

डॉ. सुनील कुमार सिंह ने ड्यूटी से आने के बाद होटल के कमरा नंबर 106 में ही रहते थे। सोमवार सुबह जब होटल का स्टाफ कमरे पर पहुंचा, तो कमरा ओपन नहीं हुआ। कई बार आवाज देने के बाद कर्मचारी ने रिसेप्शन पर जानकारी दी। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर की से दरवाजा खोला, तो कमरे में बेडशीट के फंदे पर सुनील लटके मिले। होटल स्टाफ ने कमरा बंद कर फौरन घटना की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी। पुलिस ने डिप्टी सीएमओ के सामान की तलाशी ली है।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। होटल के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। ताकि कमरे के आस-पास की मूवमेंट देखी जा सके। पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दे दी है। डॉक्टर के पिता घनश्याम सिंह यूपी कॉलेज बनारस में प्रोफेसर थे। एसीपी आकाश कुल्हारी ने बताया, कमरे के एक कोने में बैग रखा हुआ मिला है। बेड से गद्दा जमीन पर लटका हुआ था। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। पुलिस की एक टीम स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं, दूसरी टीम सामान की जांच, परिवार से संपर्क और सीसीटीवी जांचने में लगा दी गई है। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)