UP उपचुनाव 2022: तीनों सीटों पर मतदान खत्म, आठ दिसंबर को आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शाम छह बजे खत्म हो गई। उपचुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। शाम पांच बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 51.2 प्रतिशत हुआ मतदान। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 49.5, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 4

Written By :

SK Sharma

Updated

December 5, 2022

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शाम छह बजे खत्म हो गई। उपचुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। शाम पांच बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 51.2 प्रतिशत हुआ मतदान। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 49.5, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 48.5, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 48.2, करहल विधानसभा क्षेत्र में 53.1 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें..कंप्यूटर ट्रेनिंग में उत्तराखंड के बच्चों की पहली पसंद बना GICT इंस्टीट्यूट, अडानी ग्रुप में 16 छात्रों का हुआ चयन

सुबह पारा 10 से 12 ड‍िग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्‍द्रों पर सन्‍नाटा पसरा रहा लेक‍िन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर ड‍िंपल यादव की भाजपा के रघुराज शाक्‍य से टक्‍कर है। रामपुर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर लगी है। वहीं कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की।

सपा ने पु‍ल‍िस पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें। संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित! प्रसपा प्रमुख श‍िवपाल स‍िंंह यादव ने कहा क‍ि अब तक प्रशासनिक दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। मैंने उन्हें कल रात सतर्क किया था कि वे पुलिस की पकड़ में न आएं, सुबह 7 बजे बूथों पर पहुंचें और मतदान की सुविधा दें। लोग नेताजी (मुलायम यादव) को प्यार करते थे। वे डिंपल को बड़े अंतर से जिताएंगे।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)