UP BJP President: पंकज चौधरी होंगे उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष !

UP BJP President: उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary ) ने शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। महाराजगंज से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। क्योंकि खुद सीएम योगी उनके नामांकन पत्रों में प्रस्तावक बने हैं। इसलिए, पंकज चौधरी के नाम की घोषणा अब सिर्फ एक औपचारिकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार को पंकज चौधरी के नाम ऐलान करेंगे। इस बीच, लखनऊ में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। केंद्रीय नेतृत्व रविवार को नए

Written By :

SK Sharma

Updated

December 13, 2025

UP-BJP-President

UP BJP President: उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary ) ने शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। महाराजगंज से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। क्योंकि खुद सीएम योगी उनके नामांकन पत्रों में प्रस्तावक बने हैं। इसलिए, पंकज चौधरी के नाम की घोषणा अब सिर्फ एक औपचारिकता है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार को पंकज चौधरी के नाम ऐलान करेंगे। इस बीच, लखनऊ में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। केंद्रीय नेतृत्व रविवार को नए अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए दोपहर 1:45 बजे की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेंगे।

UP BJP President: पंकज चौधरी ने नामांकन किया दाखिल

बता दें कि उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary ) ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन पत्रों में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सूर्यप्रताप सिंह शाही,स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण नाम शामिल है।

पंकज चौधरी कुर्मी समुदाय से आते हैं

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बारे में कहा था कि आज सभी बीजेपी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, और इसके लिए सभी को बुलाया गया है। दरअसल पंकज चौधरी कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। हालांकि पार्टी के पास पहले से ही कई प्रमुख ओबीसी चेहरे हैं, लेकिन पंकज पर दांव लगाकर पार्टी ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन का मुकाबला करने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकारों की माने तो, बीजेपी ने पंकज चौधरी को राज्य में पार्टी का नया चेहरा बनाकर एक अलग रणनीति अपनाई है। यह कदम जातिगत समीकरणों को संतुलित करने और पार्टी संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश है।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर को बीएल संतोष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ चुनाव प्रक्रिया को लेकर एक बैठक हुई थी। उस बैठक में उन्होंने सभी की सहमति ले ली थी। केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश दिया गया था। शनिवार का दिन पहले से ही नामांकन के लिए तय था। सुबह से ही पार्टी कार्यालय में गहमागहमी थी। वहीं दिल्ली से लखनऊ पहुंचे पंकज ने अपना नामांकन दाखिल किया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)