यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और बसपा को लगा बड़ा झटका, कई ब्राह्मण नेताओं ने थामा सपा का दामन

उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में सरगर्मियां तेज़ होती जा रही हैं। वहीं चुनाव के कुछ ही महीने पहले भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को सपा ने बहुत बड़ा झटका दिया है। बता दें कि आज (रविवार) को भाजपा और बसपा के कई विधायक समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। इन ब्राह्मण नेताओं ने थामा सपा का दामन: चुनाव के कुछ ही महीने पहले भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने सपा का दामन थाम

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 12, 2021

उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में सरगर्मियां तेज़ होती जा रही हैं। वहीं चुनाव के कुछ ही महीने पहले भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को सपा ने बहुत बड़ा झटका दिया है। बता दें कि आज (रविवार) को भाजपा और बसपा के कई विधायक समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

इन ब्राह्मण नेताओं ने थामा सपा का दामन:

चुनाव के कुछ ही महीने पहले भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया है। ये है उन नेताओं के नाम।।।।संतकबीरनगर के खलीलाबाद से भाजपा के विधायक जय चौबे जिन्होंने अपनी पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। वहीं पूर्व सांसद कुशल तिवारी और गणेश शंकर पाण्डेय ने भी सपा का दामन थाम लिया है। दूसरी तरफ बसपा के विनय शंकर तिवारी जो गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधान सभा सीट के विधायक हैं। ये भी सपा में शामिल हो गये।

गरीबों को मुफ्त मिलेगा भोजन- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो स्टूडेंट को टैबलेट देने वाली है वो चीन से बनकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों को जो अनाज बाटने का कार्यक्रम पहले नवंबर से बढ़ा कर मार्च तक कर दिया है। वो इसलिए क्योंकि भाजपा को पता है कि मार्च के बाद उनकी सरकार चली जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर गरीबों को खाना मुफ्त में दिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)