उन्नाव में एक और दलित नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो किया वायरल

उन्नाव– जहां प्रदेश के उन्नाव जिले का चर्चित एमएलए गैंगरेप कांड अभी सुर्खियों में है। वहीं जिले के सफीपुर कोतवाली के बह्मना गांव में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया जिसमे नाबालिग लड़की के साथ पिछले दो साल से रेप हो रहा है वो भी उसका एमएमएस बनाकर उसको ब्लैकमेल कर उसका शोषण कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके एमएमएस को वायरल करने की धमकी दे रखी थी। लेकिन मामला पत्रकारों के बीच आने पर उन्नाव पुलिस के हाथ पांव फूल गए मीडिया में मामला सामने आने के

Written By :

admin

Updated

May 1, 2018

उन्नाव– जहां प्रदेश के उन्नाव जिले का चर्चित एमएलए गैंगरेप कांड अभी सुर्खियों में है। वहीं जिले के सफीपुर कोतवाली के बह्मना गांव में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया जिसमे नाबालिग लड़की के साथ पिछले दो साल से रेप हो रहा है वो भी उसका एमएमएस बनाकर उसको ब्लैकमेल कर उसका शोषण कर रहा था।

आरोपी ने पीड़िता को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके एमएमएस को वायरल करने की धमकी दे रखी थी। लेकिन मामला पत्रकारों के बीच आने पर उन्नाव पुलिस के हाथ पांव फूल गए मीडिया में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

सफीपुर थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाली किशोरी ने उनवां गांव के 3 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ सुन्घाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। और गैंगरेप का वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसका MMS बनाकर 2 साल तक उसका शोषण किया गया।

इसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया गया। पीड़िता ने एक महिला पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर सफीपुर पुलिस ने एक महिला सहित तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट, दलित उत्पीड़न, आईटी एक्ट की धाराओं में FIR  दर्ज किया है। 

वहीं उन्नाव पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी आवेश अली को गिरफ्तार कर लिया है। उन्नाव के नवागत एसपी हरीश कुमार ने बताया की पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाये जा रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

(रिपोर्ट- अनुराज भारती, उन्नाव)