उन्नावः इनोवा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव — उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार देर रात इनोवा कार की बालू से लदे ओवरलोड ट्रक से सीधी टक्कर हो गई.हदसा इतना भीषण था की इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.पास के सीएचसी में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बता दें कि यह हाससा आसीवन थाना

Written By :

admin

Updated

June 23, 2018

उन्नाव — उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार देर रात इनोवा कार की बालू से लदे ओवरलोड ट्रक से सीधी टक्कर हो गई.हदसा इतना भीषण था की इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए.

वहीं इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.पास के सीएचसी में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

बता दें कि यह हाससा आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के निकट हुआ. दरअसल बांगरमऊ कोतवाली के गोरिया गांव के रहने वाले हीरा लाल, उनकी पत्नी निर्मला, बेटा सूरज, बेटी वैष्णवी सहित अन्य सात सवार मथुरा वृंदावन का दर्शन करने जा रहे थे. अभी वह गांव से कुछ दूर रसूलाबाद गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ओवरलोडिंग ट्रक की चपेट में इनोवा कार आ गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए और ट्रक अनियंत्रित होकर कार के उपर पलट गई.इस कारण एक ही परिवार के पांच लोगो की  दर्दनाक मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि अवैध रूप से बालू खनन में लगे ट्रक से घटना हुई है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.