बेखौफ बदमाशों ने दुकान में घुसकर बरसाई गोलियां, व्यापारी की मौत

गोरखपुर –उत्तर प्रदेश के गोरखपुर उस वक्त सनसनी फैल गई जब हार्डवेयर व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।इस सनसनीखेज वारदात को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर अंजाम दिया।जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।  वहीं इस दौरान घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में बाजार की सभी दुकानों को बंद कराया दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर व्यापारी की हत्या की है। वहीं

Written By :

admin

Updated

January 29, 2018

गोरखपुर –उत्तर प्रदेश के गोरखपुर उस वक्त सनसनी फैल गई जब हार्डवेयर व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।इस सनसनीखेज वारदात को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर अंजाम दिया।जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 

वहीं इस दौरान घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में बाजार की सभी दुकानों को बंद कराया दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर व्यापारी की हत्या की है। वहीं मौके पर तनाव के देखते हुये भारी पुलिस फोर्स तैनात की गयी है। 

बता दें कि मामला झगहां थाना के नई बाजार इलाके का है। जहां हार्डवेयर व्यापारी दिनेश गुप्ता के दुकान में घुसकर बेखौफ बदमाशों ने तबाड़तोड़ गोली मारी है। इस दौरान गंभीर हालत में व्यापारी को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। लेकिन रास्ते में ही व्यापारी ने दम तोड़ दिया है। वहीं घटना से आक्रोशित व्यापारी ने दुकान बंद कराकर जमकर नारेबाजी की है। फिलहाल मौके पर तनाव को देखते हुये भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। जबकि पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

(रिपोेर्ट-गौरव मिश्रा,गोरखपुर)