सपा सरकार के पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या से फैली सनसनी

बलिया– यूपी के बलिया में हत्याओ का दौर थमने का नाम नही ले रहा। अभी कल ही भाजपा नेता पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर बलिया पुलिस को चुनौती दी थी कि आज सपा कार्यकर्त्ता और ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर शव को टीएस बंधे के महराजपुर गाव के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है| पुलिस की माने तो शव की पहचान कर ली गयी है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी | पुलिस के मुताबिक बरामद किया गया शव मनोज सिंह का है जो पेशे से ठेकेदार है | देर रात हौसला बुलंद अपराधियो

Written By :

admin

Updated

June 4, 2018

बलिया– यूपी के बलिया में हत्याओ का दौर थमने का नाम नही ले रहा। अभी कल ही भाजपा नेता पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर बलिया पुलिस को चुनौती दी थी कि आज सपा कार्यकर्त्ता और ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर शव को टीएस बंधे के महराजपुर गाव के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है|

पुलिस की माने तो शव की पहचान कर ली गयी है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी | पुलिस के मुताबिक बरामद किया गया शव मनोज सिंह का है जो पेशे से ठेकेदार है | देर रात हौसला बुलंद अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर शव को सहतवार थाना क्षेत्र के महराजपुर गाव के समीप टीएस बंधे पर फेक दिया गया है | मृतक मनोज सिंह बासडीहरोड थाना क्षेत्र के पुरास गाव के रहने वाले है | मृतक मनोज सिंह को सीने पर दाहिने तरफ दो गोली लगी है जिससे इनकी मौत हुयी है |

सूत्रों की माने तो मृतक मनोज सिंह सपा सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय के करीबी थे| वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  मामले की जाँच  की जा रही है परिवार के तरफ से कोई अभी तहरीर नही मिली है जैसे ही तहरीर मिलती है कार्यवाही की जाएगी|

(रिपोर्ट – मनोज चतुर्वेदी , बलिया )