डांस शो में बेकाबू हुई भीड़, स्टेज छोड़ भागी सपना चौधरी

मनोरंजन डेस्क– जैसे-जैसे सपना चौधरी की पॉपुलारिटी बढ़ती जा रही है। ठीक वैसे ही उनके डांस शो में हंगामे भी बढते ही जा रहे है। ऐसा ही एक खबर राजस्थान के जोधपुर से सामने आई है। जहां सपना के डांस शो में लोगों का हंगामा इतना बढ गया कि सपना को कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। सपना को देखने के लिए लोग इस कदर बेताब थे कि भीड़ बेकाबू हो गई और बैरीकेट तोड़कर स्टेज के पास पहुंच गई। हालांकि, सपना को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, सपना को जाते देख भीड़ ने आयोजकों पर जमकर

Written By :

admin

Updated

July 6, 2018

मनोरंजन डेस्क– जैसे-जैसे सपना चौधरी की पॉपुलारिटी बढ़ती जा रही है। ठीक वैसे ही उनके डांस शो में हंगामे भी बढते ही जा रहे है। ऐसा ही एक खबर राजस्थान के जोधपुर से सामने आई है। जहां सपना के डांस शो में लोगों का हंगामा इतना बढ गया कि सपना को कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

सपना को देखने के लिए लोग इस कदर बेताब थे कि भीड़ बेकाबू हो गई और बैरीकेट तोड़कर स्टेज के पास पहुंच गई। हालांकि, सपना को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, सपना को जाते देख भीड़ ने आयोजकों पर जमकर गुस्सा निकाला। जिसके बाद भीड़ ने स्टेट पर चढ़कर उसे तोड़ने का भी प्रयास किया।

पानी की खाली बोतल भी फेंकी गई। इस बीच सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हालात को संभाला। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से सपना का शो पहले कैंसिल होने वाला था, लेकिन आखिरी मौके पर शो कराने का फैसला किया गया।

शो में सपना ने पांच गानों पर डांसे किया। लोग उनकी फोटो अपने कैमरे में कैद करने के लिए बार-बार कोशिश करते रहे। सूत्रों का कहना है कि आयोजकों ने पुलिस को सिक्योरिटी राशि नहीं दी जिस कारण पुलिस का पर्याप्त बल कार्यक्रम स्थल पर तैनात नहीं किया गया। 

सपना चौधरी को देख बेकाबू हुए लोग, बैरिकेड तोड़ स्टेज पर पहुंची भीड़

आयोजकों की ओर से निजी कंपनी के बाउंसर तैनात किए गए थे, लेकिन भीड़ के आगे वो नाकाफी साबित हुए। सपना स्टेज पर लोगों से शान्ति बनाए रखने की भी मांग करती रही, इसके बावजूद भीड़ नहीं मानी और हंगामा करती रही।

सपना चौधरी को देख बेकाबू हुए लोग, बैरिकेड तोड़ स्टेज पर पहुंची भीड़

यहां तक की सपना के जाने के बाद लोग उनकी गाड़ी के पीछे भी गए। एयरपोर्ट पर उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया। आपको बता दें ये पहला मौका नही है जब सपना के डांस शो में ऐसी हुआ है। इससे पहले भी इनके कई कार्यक्रमों में लोगों द्वारा हंगामा किया जा चुका है।