बेखौफ अपराधियों ने युवती पर फेंका तेजाब, दो दिन बाद ही आनी थी बारात

उन्नाव — जिले में एक बार हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। जनपद में लचर कानून व्यवस्था के चलते महिला अपराध अपने चरम पर है। बेखौफ अपराधियो ने घर के बाहर सो रही एक युवती पर एसिड अटैक कर दिया। जिससे युवती बुरी तरह झुलस गई।  दरअसल पूरा मामला अचलगंज थानाक्षेत्र के पांडियन खेड़ा गांव का है। देर रात हुई इस घटना ने पूरे पुलिस महकमें पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योकि पिछले एक माह में यह महिला अपराध की तीसरी बड़ी घटना है। एक के बाद जनपद में हो रहे महिला अपराध योगी सरकार के उन

Written By :

admin

Updated

March 23, 2018

उन्नाव — जिले में एक बार हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। जनपद में लचर कानून व्यवस्था के चलते महिला अपराध अपने चरम पर है। बेखौफ अपराधियो ने घर के बाहर सो रही एक युवती पर एसिड अटैक कर दिया। जिससे युवती बुरी तरह झुलस गई। 

दरअसल पूरा मामला अचलगंज थानाक्षेत्र के पांडियन खेड़ा गांव का है। देर रात हुई इस घटना ने पूरे पुलिस महकमें पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योकि पिछले एक माह में यह महिला अपराध की तीसरी बड़ी घटना है। एक के बाद जनपद में हो रहे महिला अपराध योगी सरकार के उन सभी दावो की भी पोल खोलते नज़र आ रहे है जिनमे महिला सुरक्षा के तमाम दावे किए गए हैं। 

उन्नाव में एक बाद एक महिला अपराध अपने चरम पर है, घर के बाहर अपनी बहन के साथ सो रही युवती पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंक दिया जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई।वहीं घटना को अंजाम दे कर बेखौफ अपराधी फरार हो गए।उधर युवती की चीख सुनकर आये पड़ोसियों ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। घटना कि जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचीं पुलिस कप्तान ने पूरे मामले को संज्ञान लिया है। 

हालांकि युवती की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया है। आपको बता दे कि युवती इसी मार्च माह की 25 तारीख को विवाह होना था। जिस तरह से ये बेखौफ अपराधी एक के बाद एक महिला अपराधों को अंजाम दे रहे है, उन्नाव पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़ी कर रही है। महिला पुलिस अधीक्षक होने के बाद भी महिलाए कैसे अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। क्योकि पहले युवती को जिंदा जलाया गया फिर है हैवानियत दिखाते हुए चाकू से 16 वॉर कर मौत के घाट उतार दिया था। और आज ये घटना फिर बड़ा सवाल खड़ा रही है।

(रिपोर्ट-अनुराज भारती,उन्नाव)