स्कूल के बाहर लावारिस सूटकेस मिलने से मची अफरातफरी

कानपुर– जिले के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार को एक स्कूल के पास लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं सूटकेश में बम होने की अफवाह से इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीडीएस की टीम को बुलाया.   इस दौरान करीब एक घंटे तक स्कूल के बाहर दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया. एंटी सबोटाज टीम ने सूट केस की जांच करके जब उसे खोला तो उसमें एक जोड़ा कपड़ा, पॉलीथीन और फ्राइपैन बरामद हुआ.फिलहाल पुलिस सूट केस रखने वाले की पहचान का प्रयास कर रही है.दरअसल कानपुर के ग्वालटोली इलाके के हडसन

Written By :

admin

Updated

October 31, 2017

कानपुर– जिले के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार को एक स्कूल के पास लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं सूटकेश में बम होने की अफवाह से इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीडीएस की टीम को बुलाया.

 

इस दौरान करीब एक घंटे तक स्कूल के बाहर दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया. एंटी सबोटाज टीम ने सूट केस की जांच करके जब उसे खोला तो उसमें एक जोड़ा कपड़ा, पॉलीथीन और फ्राइपैन बरामद हुआ.फिलहाल पुलिस सूट केस रखने वाले की पहचान का प्रयास कर रही है.दरअसल कानपुर के ग्वालटोली इलाके के हडसन स्कूल के बाहर लावारिस सूटकेस रखा देख कर लोगों में हड़कंप मच गया. बाद में लोगों ने लावारिस सूटकेस की जानकारी पुलिस को दी.वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.