यूपी के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता डॉ. अम्मार रिजवी ने दिया पद से इस्तीफा

सीतापुर — जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारिखें नजदीक आ वैसे-वैसे राजनीति सरगर्मी तेज होती जा रही है।वहीं दलबदलू नेताओं का दूसरी पार्टियों में आने जाने का दौर शुरु हो चुका है। इसी कड़ी में कांग्रेस के कद्दवार नेता यूपी के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ.अम्मार रिजवी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र नहीं दिया है। बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचकर कमेटी व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को  अपना इस्तीफा भेजेंगे।  डॉ.रिजवी ने कांग्रेस पार्टी में दल बदलू नेताओं को तरजीह देने व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय व

Written By :

admin

Updated

April 3, 2019

सीतापुर — जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारिखें नजदीक आ वैसे-वैसे राजनीति सरगर्मी तेज होती जा रही है।वहीं दलबदलू नेताओं का दूसरी पार्टियों में आने जाने का दौर शुरु हो चुका है।

इसी कड़ी में कांग्रेस के कद्दवार नेता यूपी के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ.अम्मार रिजवी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र नहीं दिया है। बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचकर कमेटी व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को  अपना इस्तीफा भेजेंगे।

 डॉ.रिजवी ने कांग्रेस पार्टी में दल बदलू नेताओं को तरजीह देने व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय व प्रांतीय संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि  डॉ. अम्मार रिजवी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामूली सदस्य रहकर कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।

(रिपोर्ट-सुमित बाजपेयी,सीतापुर)