पार्लर में काम करने वाली दो युवतियां आपस में शादी करने का निर्णय लेकर पहुंची थाने

मथुरा–मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पार्लर में काम करने वाली दो युवतियां आपस में शादी करने का निर्णय लेकर थाने पहुंच गई । इनका कहना है कि अगर इनकी शादी एक दूसरे के साथ नहीं हुई तो यह अपनी जान दे देंगी ।  युवती मांट क्षेत्र के गांव भीमनगर की है और दूसरी युवती थाना यमुनापार क्षेत्र के गांव सिद्धार्थनगर की दोनों युवतियाँ मथुरा में एक ही पार्लर में काम करती हैं करीब 3 साल से इन दोनों के बीच प्रेम चल रहा है एक युवती इनमें से लड़कों की तरह है रहती

Written By :

admin

Updated

June 11, 2018

मथुरा–मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पार्लर में काम करने वाली दो युवतियां आपस में शादी करने का निर्णय लेकर थाने पहुंच गई । इनका कहना है कि अगर इनकी शादी एक दूसरे के साथ नहीं हुई तो यह अपनी जान दे देंगी । 

युवती मांट क्षेत्र के गांव भीमनगर की है और दूसरी युवती थाना यमुनापार क्षेत्र के गांव सिद्धार्थनगर की दोनों युवतियाँ मथुरा में एक ही पार्लर में काम करती हैं करीब 3 साल से इन दोनों के बीच प्रेम चल रहा है एक युवती इनमें से लड़कों की तरह है रहती है जिसका पहनावा लड़कों जैसा है । दोनों लड़कियों का यह कहना है कि हम एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं दोनों युवतियों का यह भी कहना है कि यह दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती । इसी बात को लेकर यह दोनों युवतियाँ थाना यमुनापार पहुंच गई और पुलिस से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई पुलिस ने जब  मामले को सुना तो पुलिस सकते में आ गई और पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही दोनों युवतियों के परिजन थाने पहुंचे ।

दोनों युवतियों ने अपने अपने परिवार के लोगों से शादी करने के लिए कहा तो उस तो उनके परिवार वाले नाराज हो गए और दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया । पुलिस ने इनको काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन यह दोनों युवतियाँ मानने को तैयार नहीं है । 

(रिपोर्ट-सुरेश सैनी, मथुरा )