लाखों की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ — यूपी की आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.यहां तहबतपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव के पास पुलिस ने मिथाइल अल्कोहल से बनी पांच लाख रुपए की अवैध शराब के साथ दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 60A के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुसिल ने बताया कि की तहबतपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 16 किलो 500 ग्राम गांजा, 897 अवैध शराब की बोतले, ढक्कन एक बंडल रैपर, अवैध शराब निर्माण में प्रयोग की जाने वाली यूरिया

Written By :

SK Sharma

Updated

January 11, 2020

आजमगढ़ — यूपी की आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.यहां तहबतपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव के पास पुलिस ने मिथाइल अल्कोहल से बनी पांच लाख रुपए की अवैध शराब के साथ दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 60A के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

पुसिल ने बताया कि की तहबतपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 16 किलो 500 ग्राम गांजा, 897 अवैध शराब की बोतले, ढक्कन एक बंडल रैपर, अवैध शराब निर्माण में प्रयोग की जाने वाली यूरिया और 495 सीसी अवैध देसी शराब बरामद की गई. वही गाड़ी में मौजूद दो अभियुक्त सुनील यादव और इंद्रसेन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 60A आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें इन्हें फांसी, आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.