पुलिस की मेहरबानी से बदमाशों ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट

फर्रुखाबाद— उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस की लपरवाही से बीती रात बदमाशों ने दो घरों में डकैती डाल वृद्ध दम्पत्ति को मौत के घाट उतार दिया।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई खास तथ्य हाथ नही लगे। बता दें कि कोतवाली कायमगंज के ग्राम कुबेरपुर निवासी 60 वर्षीय राशिद खां  पत्नी बदरुलनिशा अपने घर में थे। उनका पुत्र वारिफ खां दिल्ली में नौकरी करता है ।राशिद नगर पालिका कायमगंज से मीटर रीडर पद से सेवानिवृत हो चुके थे।बीती रात हथियार बंद बदमाश उनके घर के दाखिल हुये और

Written By :

admin

Updated

January 27, 2018

फर्रुखाबाद— उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस की लपरवाही से बीती रात बदमाशों ने दो घरों में डकैती डाल वृद्ध दम्पत्ति को मौत के घाट उतार दिया।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई खास तथ्य हाथ नही लगे।

बता दें कि कोतवाली कायमगंज के ग्राम कुबेरपुर निवासी 60 वर्षीय राशिद खां  पत्नी बदरुलनिशा अपने घर में थे। उनका पुत्र वारिफ खां दिल्ली में नौकरी करता है ।राशिद नगर पालिका कायमगंज से मीटर रीडर पद से सेवानिवृत हो चुके थे।बीती रात हथियार बंद बदमाश उनके घर के दाखिल हुये और राशिद व उनकी पत्नी को गोलियों से मौत के घाट उतार दिया।इसके अवावा गांव के ही को डकैत बंधक बनाकर बाग में छोड़ दिया। डकैतों ने कहा कि यदि शोर किया तो उसे गोली मार देंगे। वही इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत बनी हई है।

लेकिन पुलिस का वही पुराना रवैया देरी से पहुंचना तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा और जाँच पड़ताल की  लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।अब सवाल यह उठता है कि जब बाइक से दो सिपाही गस्त करते है। फिर दो दिनों में दूसरी डकैती।इससे दो दिन पहले थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला गुलाल निवासी होमगार्ड राजीव व उसके परिजनों को बंधक बना डकैती डाली गयी थी।

उधर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि रात में बदमाशों ने कायमगंज क्षेत्र में दो घरो में डकैती डाली है जिसमे रिटायर्ड नगरपालिका कर्मचारी की पत्नी सहित हत्या कर दी गई है।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत  कर लिया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गौरतलब है कि जिले के विकास खण्ड कायमगंज शमशाबाद क्षेत्रो में दो माह से लगातार चोरिया,लूट हत्या डकैती जैसे संगीन अपराध हो रहे है।दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी अपनी स्थानीय पुलिस की लापरवाही को भी मानने तो तैयार नहीं है।अब यहीं कहा जा सकता है कि पुलिस की मेहबानी से बदमाशों के हौसले बुलंद है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)