मोदी ने अपने कोच आडवाणी को लगाए दो चांटे: राहुल गांधी

न्यूज डेस्क — ऊना रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा “पीएम मोदी ने अपने कोच लाल कृष्ण आडवाणी को दो चांटे मारे और कहा कि अब तुम्हारी कोई जरूरत नहीं”। राहुल ने कहा कि मोदी ने अपनी टीम में भी सबका अपमान किया है। टीम में सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी तक की नहीं सुनी। आधी रात को नोटबंदी लागू कर दी न जनता से और न ही आरबीआई से पूछा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री का काम चौकीदारी करना नहीं बल्कि देश के लोगों की भलाई करना

Written By :

admin

Updated

May 10, 2019

न्यूज डेस्क — ऊना रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा “पीएम मोदी ने अपने कोच लाल कृष्ण आडवाणी को दो चांटे मारे और कहा कि अब तुम्हारी कोई जरूरत नहीं”।

राहुल ने कहा कि मोदी ने अपनी टीम में भी सबका अपमान किया है। टीम में सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी तक की नहीं सुनी। आधी रात को नोटबंदी लागू कर दी न जनता से और न ही आरबीआई से पूछा।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री का काम चौकीदारी करना नहीं बल्कि देश के लोगों की भलाई करना है। अगर मोदी चौकीदारी कर रहे थे तो फिर राफेल का 30 हजार करोड़ का घोटाला कैसे हुआ। ललित मोदी ने राजस्थान की सीएम के बेटे के खाते में पैसा डाला, मेहुल चौकसी ने अरूण जेटली के बेटे के खाते में पैसा डाला और पीएम मोदी ने अनिल अंबानी के खाते में 45 हजार करोड़ डाले।

वहीं राहुल गांधी ने न्याय योजना के तहत गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये देने का वादा फिर दोहराया। राहुल ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं, दुकानदारों की जेब से पैसा निकाला। इससे दुकानों पर ताले लटक गए। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी सरकार के समय में देखने को मिली। कहा कि मोदी सरकार ने लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था, लेकिन ये जुमला ही साबित हुआ।