प्यार में नाकाम ट्यूशन टीचर ने खुद को मारी गोली

शहाजहांपुर — उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ट्यूशन टीचर द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.बताया जा रहा है कि इस टीचर को अपने ट्यूशन में पढ़ने वाली एक छात्रा से एकतरफा प्यार हो गया था. लड़की के मना करने टीचर ने छात्रा के घर जाकर खुद को गोली मार ली.सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि मामला शहर कोतवाली के खलील गर्बी मोहल्ले का है जहां पर एहसान अली नाम का टीचर इंटर और बीए की छात्राओं को घर में पढ़ाने आता था. टीचर को छात्रा से

Written By :

admin

Updated

March 26, 2018

शहाजहांपुर — उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ट्यूशन टीचर द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.बताया जा रहा है कि इस टीचर को अपने ट्यूशन में पढ़ने वाली एक छात्रा से एकतरफा प्यार हो गया था. लड़की के मना करने टीचर ने छात्रा के घर जाकर खुद को गोली मार ली.सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि मामला शहर कोतवाली के खलील गर्बी मोहल्ले का है जहां पर एहसान अली नाम का टीचर इंटर और बीए की छात्राओं को घर में पढ़ाने आता था. टीचर को छात्रा से प्यार हो गया. इस एकतरफा प्यार का पता जब छात्रा को लगा तो उसने ट्यूशन पढ़ने से मना कर दिया.

इस बात पर टीचर को इतना गुस्सा आया कि उसने छात्रा के घर में सीढ़ी लगाकर घुस गया. जहां उसने बंद कमरे में छात्रा के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया.जब बात नहीं बनी तो उसने दूसरे कमरे में घुस कर आग लगा दी उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. फायर कर्मियो ने आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि यह गोली शिक्षक ने खुद मारी है या उसे मारी गई है.