ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा, दो की मौत, दो घायल

बहराइच– लखनऊ-बहराइच हाईवे पर कीर्तनपुर के निकट साइकिल से घर वापस लौट रहे मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।  दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फखरपुर थाना अंतर्गत मलूकपुर गायघाट निवासी छोटकऊ सिंह (18), ढेला सिंह (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह, बासुदेव (27) पुत्र

Written By :

admin

Updated

January 17, 2019

बहराइच– लखनऊ-बहराइच हाईवे पर कीर्तनपुर के निकट साइकिल से घर वापस लौट रहे मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फखरपुर थाना अंतर्गत मलूकपुर गायघाट निवासी छोटकऊ सिंह (18), ढेला सिंह (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह, बासुदेव (27) पुत्र साधू तथा दिनेश कुमार (20) पुत्र गिरधारी कीर्तनपुर में स्थित एफसीआई गोदाम में मजदूरी का काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम सात बजे के आसपास सभी मजदूरी कर वापस घर जा रहे थे। गल्लामंडी से कुछ दूरी पर ही सभी पहुंचे थे। तभी पीछे से जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंद दिया। मौके पर ही छोटकऊ सिंह व ढेला सिंह की मौत हो गई। जबकि बासुदेव व दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने लखनऊ-बहराइच हाईवे पर जाम लगा दिया। 

जाम की सूचना पाकर फखरपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। घायल दोनों ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक ,बहराइच )