मामूली कहासुनी को लेकर लखनऊ में बमबाजी, मची भगदड़

लखनऊ —  राजधानी लखनऊ के थाना हसनगंज में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी को लेकर एक दर्जन से  अधिक दबंगों ने इलाके में घुस कर एका एक सुतली बम फैकना शुरू कर दिया। यह देखते ही इलाके में भगदड़ मच गई जब तक मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तब तक दबंग युवक मौके से फरार हो गए। वहीं बम बाजी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले वालों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच में जुट गई।  बता दें कि थाना हसनगंज के तुलसीपूरम में बीते एक दिन पहले कुछ युवकों से

Written By :

admin

Updated

May 25, 2018

लखनऊ —  राजधानी लखनऊ के थाना हसनगंज में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी को लेकर एक दर्जन से  अधिक दबंगों ने इलाके में घुस कर एका एक सुतली बम फैकना शुरू कर दिया।

यह देखते ही इलाके में भगदड़ मच गई जब तक मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तब तक दबंग युवक मौके से फरार हो गए। वहीं बम बाजी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले वालों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच में जुट गई। 

बता दें कि थाना हसनगंज के तुलसीपूरम में बीते एक दिन पहले कुछ युवकों से मोहल्ले के ही युवक से कहा सुनी को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसके बाद आज एक दर्जन से अधिक दबंग युवकों ने इलाके में घुसकर जम कर बम बाजी की और मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं दबगों ने मोहल्ले के एक युवक को भी जमकर पीटा। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।