रेप केस में फंसाकर दरोगा करता था वसूली,सस्पेंड

बुलंदशहर — उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात एक दरोगा एसएसपी सस्पेंड कर दिया है.आरोप है कि दरोगा रेप के मुकदमे से आरोपी का नाम निकालने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्ववत मांगी थी. इतना ही नहीं शिकायत करने वाले लोगों की तरफ से कुछ वीडियो भी एसएसपी संतोष कुमार सिंह को दिखाए गए हैं जिनमें आरोपी दारोगा पैसा लेता दिखाई पड़ रहा है.वहीं मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने दरोगा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल बुलंदशहर एसएसपी दफ्तर पहुंचने वाले लोगों

Written By :

SK Sharma

Updated

November 20, 2019

बुलंदशहर — उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात एक दरोगा एसएसपी सस्पेंड कर दिया है.आरोप है कि दरोगा रेप के मुकदमे से आरोपी का नाम निकालने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्ववत मांगी थी. इतना ही नहीं शिकायत करने वाले लोगों की तरफ से कुछ वीडियो भी एसएसपी संतोष कुमार सिंह को दिखाए गए हैं जिनमें आरोपी दारोगा पैसा लेता दिखाई पड़ रहा है.वहीं मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने दरोगा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल बुलंदशहर एसएसपी दफ्तर पहुंचने वाले लोगों की ओर से दावा किया गया कि उनके परिवार के लोगों के खिलाफ जहांगीराबाद कोतवाली में रेप का झूठा मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसकी विवेचना आरोपी दारोगा कर रहा है. आरोप है कि मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर आरोपी दरोगा बिजेंद्र सिंह ने 2 लाख रुपये की मांग की थी. आरोपियों की ओर से दरोगा को अलग-अलग समय कुछ पैसा दिया भी गया, जबकि उसके साथ ही पैसा देने के दौरान दारोगा का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया.

बता दें कि दरोगा के कई महिलाओं से संबंध है.आरोप है कि दरोगा बिजेंद्र सिंह इन्हीं महिलाओं के साथ मिलकर लोगों को रेप के झूठे आरोप में फंसाकर धन उगाही करता था.