धुंध के असर से मुश्किल हुआ सफर , एक्सप्रेस ट्रेन भी बन गयी पैसेंजर

लखनऊ– एक तरफ धुंध ने जहां दिल्लीवासियों का जीना मुहाल कर दिया है वहीं, इसके असर से यातायात व्यवस्था लगभग चौपट हो गई है. इस धुंध ने सफर की दूरी बढ़ा दी है. रेलगाड़ियां रैंग कर चल रही हैं. एक्सप्रेस सेवाएं पैसेंजर गाड़ी बनी हुई हैं. यही हाल कुछ आसमान में हो रहा है. फ्लाइट देर से उड़ रही हैं. कुछ को तो कैंसिल कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कोहरे की वजह से रेल एवं हवाई सेवाओं पर

Written By :

admin

Updated

November 10, 2017

लखनऊ– एक तरफ धुंध ने जहां दिल्लीवासियों का जीना मुहाल कर दिया है वहीं, इसके असर से यातायात व्यवस्था लगभग चौपट हो गई है. इस धुंध ने सफर की दूरी बढ़ा दी है. रेलगाड़ियां रैंग कर चल रही हैं. एक्सप्रेस सेवाएं पैसेंजर गाड़ी बनी हुई हैं. यही हाल कुछ आसमान में हो रहा है. फ्लाइट देर से उड़ रही हैं. कुछ को तो कैंसिल कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

कोहरे की वजह से रेल एवं हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कोहरे में और इजाफा होने की संभावना है. हालांकि लखनऊ में धुंध ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे की वजह से दर्जनभर रेलगाड़ियां अपने नियत समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. लखनऊ-छपरा, श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां देरी से चल रही हैं. मौसम विज्ञानी ध्रुवसेन सिंह के मुताबिक, कोहरे का असर रहेगा. इसकी खास वजह यह है कि वायुमंड़ल में प्रदूषक तत्वों का घनत्व बढ़ गया है. सरकार को स्मॉग से बचने के लिओ निर्माण कार्यों पर रोक लगानी चाहिए.

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार सुबह घने कोहरे का असर रहा. पूर्वांचल और बुंदेलखंड के साथ ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दृश्यता 100 मीटर तक पहुंच गई. कोहरे का असर अगले सप्ताह से और बढ़ने की उम्मीद है. शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.