फर्रुखाबाद:व्यापारी नेता की गोली मारकर हत्या,गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बाजार

फर्रुखाबाद– फर्रुखाबाद में प्रतष्ठित सराफा कारोबारी और व्यापारी नेता राजू पांडेय की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी। दिल दहला देने वाली घटना के बारे में जिसने भी सुना सन्न रह गया| जिस समय हमलावरों ने राजू को मौत के घाट उतारा उस समय बाजार में लगभग सन्नाटा था लेकिन हमलावरों ने राजू की हत्या कर शांत माहौल खौफ के साथ तड़तड़ाहट गूंज गयी| फ़िलहाल पुलिस घटना की जाँच में जुटी है| पुलिस को मौके से तीन खोखे बरामद हुये है| घटना की सूचना पर एसपी अतुल शर्मा के साथ ही भारी पुलिस बल आ गया था|

Written By :

admin

Updated

August 11, 2018

फर्रुखाबाद– फर्रुखाबाद में प्रतष्ठित सराफा कारोबारी और व्यापारी नेता राजू पांडेय की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी। दिल दहला देने वाली घटना के बारे में जिसने भी सुना सन्न रह गया| जिस समय हमलावरों ने राजू को मौत के घाट उतारा उस समय बाजार में लगभग सन्नाटा था लेकिन हमलावरों ने राजू की हत्या कर शांत माहौल खौफ के साथ तड़तड़ाहट गूंज गयी|

फ़िलहाल पुलिस घटना की जाँच में जुटी है| पुलिस को मौके से तीन खोखे बरामद हुये है| घटना की सूचना पर एसपी अतुल शर्मा के साथ ही भारी पुलिस बल आ गया था| सर्विलांस टीम,फिल्ड यूनिट टीम आदि मौके पर बुला लिये गये| पुलिस पूरी तरह से पूरे क्षेत्र को छाबनी बनाये है| अस्पताल में राजू की मौत की पुष्टि हो जाने के बाद उनके निर्देश पर एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ सिटी रामलखन सिंह सरोज मौके पर पंहुचे| पुलिस को मौके पर तीन खोखे बरामद हुये| घटना स्थल पर तीन खोखे बरामद हुये| जो फ़िलहाल पिस्टल के प्रतीत हो रहे है|

डॉग ऑस्कर ने घटना स्थल से होता हुआ मोहल्ला हरभगत पंहुचा जंहा से वह सेनापति मोहल्ले में में होता हुआ किराना बाजार आ गया| लेकिन कोई सफलता पुलिस को फ़िलहाल नही मिली| जानकारी में मुताबिक कपडा ब्याबसाई राजू अपनी लड़की की सग्गी कर घर बापस आ रहे थे लेकिन घर पहुचने से पहेले उनके घर से चंद कदम की दुरी पर हमलाबरो ने कई रौंद फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद आरोपी मौके से फर्रार हो गए लेकिन जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक गाडी का आस पास खड़े लोगो ने देख लिया जिसकी पुलिस तलाश में जुट गयी है घटना के बाद बीजेपी नेता सहित सदर बिधायक भी मौके पर पहुच गए और परिजनों को सांत्वना दी ।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)