गरीब नवाज और कामाख्या एक्सप्रेस का बदला रुट

लखनऊ : सोनपुर मंडल 20 मार्च तक ट्रैक मेंटेनेंस का काम करवाएगा। इसके चलते गरीब नवाज एक्सप्रेस कामाख्या एक्सप्रेस और नाहरलागुन एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 16 से 20 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस, इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस और गरीब नवाज एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी होकर डायवर्ट की जाएगी। हालांकि, इन ट्रेनों से लखनऊ आने और जाने वाले यात्रियों पर असर नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर रेलवे भीड़ के चलते मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस में 17 मार्च को और आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 18 मार्च को एक- एक स्लीपर कोच लगवाएगा।

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 17, 2020

लखनऊ : सोनपुर मंडल 20 मार्च तक ट्रैक मेंटेनेंस का काम करवाएगा। इसके चलते गरीब नवाज एक्सप्रेस कामाख्या एक्सप्रेस और नाहरलागुन एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 16 से 20 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस, इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस और गरीब नवाज एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी होकर डायवर्ट की जाएगी। हालांकि, इन ट्रेनों से लखनऊ आने और जाने वाले यात्रियों पर असर नहीं पड़ेगा।

दूसरी ओर रेलवे भीड़ के चलते मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस में 17 मार्च को और आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 18 मार्च को एक- एक स्लीपर कोच लगवाएगा।