लखनऊ:ट्रक और टैंकर की भीषण टक्कर, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित फैजाबाद रोड पर बुधवार देर रात ट्रक और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई।वहीं हादसे में टैंकर में भरी गैर रिसाव होने से इलाके में दहशत फैल गई। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी की आसपास के लोग भागते हुए सड़क पर पहुंचे। गैस का तेजी से रिसाव होता हुआ देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ज्वलनशील गैस समझ लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही बड़ी संख्या पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर एक तरफ का

Written By :

admin

Updated

May 3, 2018

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित फैजाबाद रोड पर बुधवार देर रात ट्रक और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई।वहीं हादसे में टैंकर में भरी गैर रिसाव होने से इलाके में दहशत फैल गई।

बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी की आसपास के लोग भागते हुए सड़क पर पहुंचे। गैस का तेजी से रिसाव होता हुआ देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ज्वलनशील गैस समझ लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही बड़ी संख्या पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया।वहीं ड्राइवर द्वारा जानकारी मिली की टैंकर में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस थी। टक्कर से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

दरअसल घटना चिनहट थाना क्षेत्र के फैज़ाबाद रोड का है । जहां हरियाणा से कार्बन डाई ऑक्साइड से भरी सिक गिल कम्पनी का टैंकर फैजाबाद की ओर जा रहा था । तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दी । जिसके बाद टैंकर फट गया और तेजी से अंदर भरी गैस का रिसाव होने लगा।