राम मंदिर भी बनेगा,हिंदुओं की खोई हुई समृद्धि भी वापस आयेगीःतोगड़िया

0 30

प्रतापगढ़ –यूपी के प्रतापगढ़ पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शहर के अष्टभुजा नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ शिवेशानन्द की अगुआई में गदा देकर और पगड़ी पहना कर जयश्रीराम के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया गया। वहीं अपने सम्बोधन में तोगड़िया ने कहा कि रामराज्य आंदोलन राम मन्दिर के लिए भी था और रामराज्य के लिए भी था। राम मन्दिर तो बनने जा रहा है, सरकार पर सवाल उठाया कि आज कहा है रामराज्य, कहा है युवाओं का रोजगार, कहा है कर्ज मुक्त किसान, कहा है गरीबी मुक्त भारत, कहा है महंगाई मुक्त गृहणी, कहा है सुरक्षित महिलाएं,

भगवान राम का मंदिर बनेगा व सम्पूर्ण विजय तब मानेंगे भारत मे रामराज्य आएगा और हिंदुओ की खोई हुई समृद्धि वापस आये। गरीबी मुक्त भारत, रोजगार युक्त युवा, कर्ज मुक्त किसान और सुरक्षित महिला बने तब मानेंगे राममंदिर अभियान लाखो गांवों से उठा था व पूर्णरूप से पूर्ण लक्ष्य तक पहुचे तब मानेंगे पूर्ण लक्ष्य तक पहुचा है तब तक विजय मिलने के बाद भी लक्ष्य अधूरा है।

Related News
1 of 60

भारत के नागरिकता कानून बनाने की जरूरत पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत पाक के प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरु और लियाकत अली समझौते का पाकिस्तान ने उल्लंघन किया। जबकि दोनों देशों को इसका पालन करना था और अपने अपने देश के अल्पसंख्यको के हितों की रक्षा करना था। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्रियो नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक को जिम्मेदार ठहराया।

मिशनरियों के धर्म परिवर्तन के सवाल पर तोगड़िया ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि फोकस करना है स्वस्थ्य, शिक्षा और रोजगार। हिंदुओ को दीजिये तो हिंदुओ की रक्षा होगी। पर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार देने में सरकारें विफल रही है। हॉस्पिटल में देखिए कितने हॉस्पिटल में कितने डॉक्टर, कितनी नर्स कितने वार्डबॉय है जाकर देखिए तो पता चलेगा कि किस हालत में है व्यवस्था।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...
busty ebony ts pounding studs asshole.anal sex

 

 

शहर  चुने 

Lucknow
अन्य शहर