दिल्ली के रण में आज योगी करेंगे ताबड़तोड़ 4 रैलियां,शाहीन बाग इलाका भी शामिल

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के रण में कूद पड़े है। शनिवार को अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।इस दौरान सीएम योगी शाहीन बाग से लेकर तुगलकाबाद और चांद बाग, मुस्तफाबाद और श्रीराम कॉलोनी समेत मौलवी नगर के इलाके में जनसभा करेंगे। इन जगहों पर बीते कुछ दिनों से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। बता दें कि सीएम योगी की पहली सभा शनिवार को करावल नगर और मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में होगी। वहीं दूसरी सभा आदर्श नगर विधानसभा, तीसरी सभा नरेला और चौथी सभा रोहिणी क्षेत्र में होगी। जबकि रविवार यानी दो

Written By :

SK Sharma

Updated

February 1, 2020

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के रण में कूद पड़े है। शनिवार को अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।इस दौरान सीएम योगी शाहीन बाग से लेकर तुगलकाबाद और चांद बाग, मुस्तफाबाद और श्रीराम कॉलोनी समेत मौलवी नगर के इलाके में जनसभा करेंगे। इन जगहों पर बीते कुछ दिनों से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।

बता दें कि सीएम योगी की पहली सभा शनिवार को करावल नगर और मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में होगी। वहीं दूसरी सभा आदर्श नगर विधानसभा, तीसरी सभा नरेला और चौथी सभा रोहिणी क्षेत्र में होगी। जबकि रविवार यानी दो फरवरी को योगी की पहली सभा ओखला विधानसभा क्षेत्र में और दूसरी सभा तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में रखी गई है।

भाजपा सूत्रों की माने तो उन जगहों पर सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके आसपास सीएम योगी की रैली का आयोजन किया गया है। दरअसल भाजपा भी योगी आदित्यनाथ के ब्रांड हिंदुत्व की पहचान को पूरी तरह भुनाने की कोशिश में है। योगी आदित्यनाथ एक फरवरी से लेकर चार फरवरी तक दिल्ली दौरे पर रहेंगे।