रहने के लिहाज से ये है देश के 10 सबसे बेहतरीन शहर, पुणे सबसे आगे

न्यूज डेस्क– केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से ईज ऑफ लिविंग यानि रहने के लिए सबसे सुगम शहरों की लिस्ट जारी की है। देश में आसानी से रहने के लिहाज से महाराष्ट्र का पुणे देश का सबसे अच्छा शहर है जबकि इस लिस्ट में देश की राजधानी दिल्ली टॉप-50 में भी जगह नही बना पाई है। दिल्ली को 65वां रैंक मिला है। का हाल बुरा है। वहीं, इस लिस्ट में महाराष्ट्र के मुंबई और ग्रेटर मुंबई दूसरे और तीसरे स्थान पर है।   यह दोनों जगह रोजगार और सेहत के लिहाज से बेहतरीन भी बताए गए है। जबकि आंध्र प्रदेश

Written By :

admin

Updated

August 14, 2018

न्यूज डेस्क– केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से ईज ऑफ लिविंग यानि रहने के लिए सबसे सुगम शहरों की लिस्ट जारी की है। देश में आसानी से रहने के लिहाज से महाराष्ट्र का पुणे देश का सबसे अच्छा शहर है जबकि इस लिस्ट में देश की राजधानी दिल्ली टॉप-50 में भी जगह नही बना पाई है।

दिल्ली को 65वां रैंक मिला है। का हाल बुरा है। वहीं, इस लिस्ट में महाराष्ट्र के मुंबई और ग्रेटर मुंबई दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

 

यह दोनों जगह रोजगार और सेहत के लिहाज से बेहतरीन भी बताए गए है। जबकि आंध्र प्रदेश का तिरुपति इस लिस्ट में चौथा स्थान और चंडीगढ़ पांचवा स्थान मिला है। 

Image result for आंध्र प्रदेश का तिरुपति

ठाणे भी बड़े शहरों को टक्कर दे रहा है। इसे 6वां स्थान इस लिस्ट में मिला है। सर्वे में यह भी सामने आया कि पावर सप्लाई के मामले में ठाणे दिल्ली से आगे है।

Image result for ठाणे शहर

इसके आलवा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 7 वें, मध्य प्रदेश का इंदौर 8 वें, विजयवाडा 9 वें स्थान पर है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को 10 वां स्थान मिला है।

अब बात बड़े राजनेताओं की करें तो ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र बनारस इस लिस्ट में 33वें स्थान पर है। वहीं, सोनिया गांधी का क्षेत्र रायबरेली का रैंक 49 है।

इसके अलावा अलीगढ़ 86, गुड़गांव 88, पणजी 90, जम्मू 95, श्रीनगर 100 और मेरठ 101वें स्थान पर है। गौरतलब है कि यह सर्वे चार आधार पर किया गया. इसमें गवर्नेंस, सामाजिक ढांचा, आर्थिक स्थिति और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी बातें शामिल है।