बेखौफ अपराधियों ने ग्रामीण का गला रेत पुलिस चौकी के पास फेंका

0 23

बहराइच– सुभानपुरवा गांव निवासी एक युवक दो दिन पूर्व घर से एक रिश्तेदार के साथ निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। उसकी गला रेतकर कुछ लोगों ने हत्या कर गंभीरवा पुलिस चौकी के पास लाश फेंक दी।

लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का जायजा लिया है। एएसपी ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।रामगांव थाना अंतर्गत गंभीरवा पुलिस चौकी क्षेत्र के सुभानपुरवा गांव निवासी अफजल (20) पुत्र खूटी नौ अक्तूबर की रात में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन घर से निकला था। लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। उसके साथ एक रिश्तेदार भी गया था। युवक का शुक्रवार को गंभीरवा पुलिस चौकी के निकट शव मिला। चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही शव मिलने की सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग भी खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंच गए।

Related News
1 of 910

युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह ने रामगांव थानाध्यक्ष मुकेश सिंह के साथ घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। क्षेत्र के लोगों व परिवार के सदस्यों से युवक के गायब होने के बारे में जानकारी ली।

एएसपी ने बताया कि गले पर चोट के निशान हैं। ऐसे में युवक की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...