हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत, ठेकेदार व अधिकारी फरार

बस्ती– जिले में अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही से तीन मजदूरों की मौत हो गई । हाईटेंशन  पोल पर चढ़कर मजदूर काम कर रहे थे। मौके पर सीओ कलवारी सहित थाने की फोर्स मौजूद है।बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरवा पुर गांव के पास उस समय अफरा तफरी मच गई । जब ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही से खंभों पर चढ़कर 3 मजदूर तार खींच रहे थे । उसी समय ऊपर से गई 11000 वोल्टेज हाई टेंशन तार के चपेट में आने से तीन मजदूरों को मौके पर दर्द नाक मौत हो गई ।मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल

Written By :

admin

Updated

June 7, 2018

बस्ती– जिले में अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही से तीन मजदूरों की मौत हो गई । हाईटेंशन  पोल पर चढ़कर मजदूर काम कर रहे थे। मौके पर सीओ कलवारी सहित थाने की फोर्स मौजूद है।बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरवा पुर गांव के पास उस समय अफरा तफरी मच गई ।

जब ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही से खंभों पर चढ़कर 3 मजदूर तार खींच रहे थे । उसी समय ऊपर से गई 11000 वोल्टेज हाई टेंशन तार के चपेट में आने से तीन मजदूरों को मौके पर दर्द नाक मौत हो गई ।मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल घटना की जांच शुरू कर दी है ।वहीं ठेकेदार और विद्युत विभाग के अधिकारी घटनास्थल से फरार थे।

फिलहाल इस मामले में पुलिस अधीक्षक बस्ती दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच हो रही है ।जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

(रिपोर्ट- अमृत लाल, बस्ती )