‘विदेशी धरती से साजिश के तहत मिल रही विधायकों को धमकियां’- स्वामी प्रसाद मौर्य

बहराइच– केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री जिलों का दौरा कर रहे है । इसी कड़ी में आज प्रदेश के श्रम मंत्री व जिले के प्रभारी स्वामी प्रसाद जनपद पहुंचे उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुऐ विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला ।उन्होंने विधायकों को धमकी मिलने के सवाल पर कहा कि ये विदेशी धरती से साजिश के तहत किया जा रहा है ।  प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मन्त्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि

Written By :

admin

Updated

May 26, 2018

बहराइच– केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री जिलों का दौरा कर रहे है ।

इसी कड़ी में आज प्रदेश के श्रम मंत्री व जिले के प्रभारी स्वामी प्रसाद जनपद पहुंचे उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुऐ विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला ।उन्होंने विधायकों को धमकी मिलने के सवाल पर कहा कि ये विदेशी धरती से साजिश के तहत किया जा रहा है । 

प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मन्त्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार में सबका साथ व सबका विकास हो रहा है । बसपा सुप्रीमो मायावती समेत अन्य विपक्षी दलों  की और से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को बता रहे है तो विरोधियों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है ।बाकी मायावती तो अपने जश्न में करोड़ो रूपये खर्च करती रही है । भाजपा विधायकों को धमकी मिलने के मामले पर उन्होंने कहा कि यह विदेश की धरती से साज़िश के तहत किया जा रहा है, इस पर जाँच हो रही है विधायक निश्चिंत हैं उन्हें कोई डर नहीं।

सुप्रीम कोर्ट के जजों द्वारा लोक तंत्र पर खतरे सम्बंधित बयान पर उन्होंने कहा कि- कहने-कहने का अपना विषय वस्तु होता है किस विषय पर कहा माने वह रखता है लेकिन जहाँ तक देश के लोकतंत्र की बात है उसको कोई खतरा नहीं है । इस दौरान महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व जिला उपाध्यक्ष राहुल राय समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

(रिपोर्ट – अमरेंद्र पाठक, बहराइच )