किराना दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी

बहराइच–ठंडक बढ़ते ही चोरियों की वारदात में इजाफा होने लगा है। चोरों ने मछियाही में एक किराना दुकान का ताला काटकर हजारों की सम्पत्ति गायब कर दी।  बुधवार की सुबह जब कारोबारी दुकान पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर तहकीकात की है। देहात कोतवाली के चिलवरिया सत्तीपुरवा निवासी ज्ञान सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह मछियाही चौराहे पर किराना की दुकान करते है। मंगलवार की रात में वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर चले गये। मंगलवार की रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाई।

Written By :

admin

Updated

December 12, 2018

बहराइच–ठंडक बढ़ते ही चोरियों की वारदात में इजाफा होने लगा है। चोरों ने मछियाही में एक किराना दुकान का ताला काटकर हजारों की सम्पत्ति गायब कर दी। 

बुधवार की सुबह जब कारोबारी दुकान पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर तहकीकात की है। देहात कोतवाली के चिलवरिया सत्तीपुरवा निवासी ज्ञान सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह मछियाही चौराहे पर किराना की दुकान करते है। मंगलवार की रात में वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर चले गये। मंगलवार की रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाई। दिवार के पीछे लगे लकड़ी के पटरे को काटकर चोरों ने दुकान में रखी लगभग बीस हजार की रेजगारी सहित लगभग 65 हजार की सम्पत्ति फर हाथ साफ कर दिया। 

बुधवार की सुबह जब कारोबारी दुकान खोलने पहुंचा। तब उसे वारदात की भनक लगी। इसकी सूचना चिलवरिया पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ पहुंचे। कुछ समय पश्चात कोतवाल संजय मिश्रा भी मौके पर पहुंच गये। कोतवाल ने बताया कि तहकीकात की जा रही है।

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक, बहराइच )