आशियाना में स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

चोरों ने मोबाइल फोन और एलईडी टीवी भी किया पार...

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 18, 2019

लखनऊ–राजधानी में बेखौफ चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि कानून व्यवस्था को धता बताते हुए उन्होंने एक स्कूल पर धावा बोल दिया और हजारों का माल साफ कर दिया।

पूरी घटना आशियाना इलाके के रत्न खंड में कृष्णा पब्लिक स्कूल की हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे स्कूल बंद होने के बाद सारा स्टाफ अपने-अपने घर चला गया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे स्कूल बस चालक सचिन श्रीवास्तव बस लेने वहां पहुंचा तो प्रबंधक के कमरे का ताला टूटा हुआ देख उसने सेक्टर एल में रहने वाले स्कूल प्रबंधक लालमणि यादव को जानकारी दी।

स्कूल में प्रबंधक के कमरे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे करीब 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और एलईडी टीवी चोरी हो गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पीड़ित से तहरीर लेकर स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की फुटेज चेक की जा रही है।