इस साल नहीं होगा “लखनऊ महोत्सव” !

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हर साल होने वाला लखनऊ महोत्सव इस साल नहीं होने से राजधानीवासियों को झटका लगा है। लखनऊ वालों को हर साल लखनऊ महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन इस बार यह इंतजार थोड़ा लम्बा होगा। निकाय चुनाव के चलते जिला प्रशासन ने इसे बोर्ड परीक्षाओं के बाद अगले साल अप्रैल में कराने का फैसला लिया है।    बता दे लखनऊ महोत्सव हर साल नवंबर महीने में होता था। इस साल जिला प्रशासन लखनऊ महोत्सव की तैयारियां नहीं कर पाया। इधर निकाय चुनाव के चलते भी जिला प्रशासन ने लखनऊ महोत्सव जनवरी

Written By :

admin

Updated

November 27, 2017

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हर साल होने वाला लखनऊ महोत्सव इस साल नहीं होने से राजधानीवासियों को झटका लगा है। लखनऊ वालों को हर साल लखनऊ महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन इस बार यह इंतजार थोड़ा लम्बा होगा। निकाय चुनाव के चलते जिला प्रशासन ने इसे बोर्ड परीक्षाओं के बाद अगले साल अप्रैल में कराने का फैसला लिया है। 

 

बता दे लखनऊ महोत्सव हर साल नवंबर महीने में होता था। इस साल जिला प्रशासन लखनऊ महोत्सव की तैयारियां नहीं कर पाया। इधर निकाय चुनाव के चलते भी जिला प्रशासन ने लखनऊ महोत्सव जनवरी तक टाल दिया था। उसके बाद बोर्ड परीक्षाएं होंगी। बच्चे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में लग जाएंगे और फिर बोर्ड परीक्षाएं होने लगेंगी जो अप्रैल तक चलेंगी इसलिए संभावना है कि इसे अप्रैल के बाद आयोजित किया जा सकता है। 

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी और लखनऊ महोत्सव समिति के सचिव आरपी यादव ने बताया कि लखनऊ महोत्सव अगले साल के लिए प्रस्तावित है लेकिन अभी तक उसकी तारीख घोषित नहीं की गई है।