इसलिए IAS अफसर हुए निराश, योगी ने तोड़ी यह परंपरा !

लखनऊ — प्रदश में जब से योगी सरकार बनी है ; तभी से कई तरह की परम्पराएं टूट रही हैं और कई तरह के नए रिकॉर्ड भी कायम हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और परम्परा को तोड़ते हुए सीएम योगी ने इस बार आईएएस वीक में परंपरागत तौर पर होने वाला सीएम इलेवन और आईएएस इलेवन का मैच नहीं आयोजित करवाने का ऐलान कर दिया है। इस बार आईएएस वीक में सीएम इलेवन की जगह आईपीएस अफसरों से आईएएस का मैच होगा। 14, 15, 16 और 17 दिसंबर को होने वाले आईएएस वीक के लिए सोमवार को कार्यक्रम

Written By :

admin

Updated

November 14, 2017

लखनऊ — प्रदश में जब से योगी सरकार बनी है ; तभी से कई तरह की परम्पराएं टूट रही हैं और कई तरह के नए रिकॉर्ड भी कायम हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और परम्परा को तोड़ते हुए सीएम योगी ने इस बार आईएएस वीक में परंपरागत तौर पर होने वाला सीएम इलेवन और आईएएस इलेवन का मैच नहीं आयोजित करवाने का ऐलान कर दिया है।

इस बार आईएएस वीक में सीएम इलेवन की जगह आईपीएस अफसरों से आईएएस का मैच होगा। 14, 15, 16 और 17 दिसंबर को होने वाले आईएएस वीक के लिए सोमवार को कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 

आईएएस वीक के पहले दिन फोटोग्राफी कंप्टीशन, फ्लावर अरेंजमेंट कंप्टीशन, चिल्ड्रेन क्विज, पेटिंग और रंगोली कंप्टीशन होगा। 15 दिसंबर को सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस, मुख्यमंत्री के साथ लंच और सर्विस डिनर होगी। 16 दिसंबर को आईएएस अफसरों की एजीएम के अलावा स्पाउस मीट, ग्रुप लंच और शाम को राज्यपाल के यहां कल्चर इवनिंग का आयोजन होगा। 17 दिसंबर को आईएएस और आईपीएस अफसरों के बीच मैच खेला जाएगा।